डंपर की टक्कर से महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
गंगापार, जून 1 -- घूरपुर थाने की करमा चौकी क्षेत्र के गौहनिया करमा मार्ग पर राजापुर में बने धर्मकांटा के पास बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बारा के छिड़िया निवासी लाची देवी पत्नी फूलचंद्र सोनकर अपने बेटे आकाश सोनकर के साथ मायके औद्योगिक क्षेत्र नैनी के मसिका जा रही थी। अभी वे राजापुर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया और ट्रक चालक मौके से भाग गया। घटना के बाद वहां लोगो की भीड़ जमा हो गई। बाइक चला रहे आकाश को भी चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस का हस्तक्षेप सूचना मिलने पर करमा चौकी इंचार्ज पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तो भीड़ को भगाने के लिए बल प्रयोग करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.