रामपुर, अप्रैल 26 -- समोदिया। स्वार रोड मधुपुरा के पास रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं काटने जा रहे एक परिवार की बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बैलगाड़ी पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मधुपुरा निवासी धर्मपाल रविवार की सुबह अपने परिवार के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर कोसी नदी के पार अपने खेतों में गेहूं काटने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बैलगाड़ी स्वार रोड मधुपुरा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बैलगाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार धर्मपा...