नोएडा, मार्च 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जुनपत गोलचक्कर पर बेकाबू डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी भाभी और तीन बच्चे घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान तीन महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी प्यावली गांव के रहने वाले राहुल ने मुकदमा दर्ज कराया है। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई अरुण दो मार्च को उसकी पत्नी सुशील, पांच वर्षीय बेटी हर्षिता, तीन वर्षीय बेटी पलक और तीन माह के मासूम बच्चे को बाइक पर लेकर जैतपुर गांव जा रहा था। जब वह जुनपत गोलचक्कर के समीप पहुंचा तो बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.