डंपर की टक्कर से बेकाबू बोलेरो दुकान में घुसी, चार घायल
फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। मुरादीपुर से बिंदकी की ओर जा रही एक बोलेरो को शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पहले बाइक सवार को टक्कर मारते हुए करीब सौ मीटर आगे जाकर एक घर के बाहर रखी दुकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार 65 वर्षीय श्याम लाल निवासी कोरसम, दुकान संचालक आकाश, दुकान के पास बैठे अनिल तथा अपनी बेटी के घर आए 70 वर्षीय सोहनलाल निवासी भदवा गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिंदकी पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- गिरिडीह में अनियंत्रित ट्रक का कहर, 4 की मौत, 4 घायल हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। सूचना पर कल्यानपुर समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.