संभल, अप्रैल 22 -- थाना क्षेत्र में मंगलवार को बीए एक छात्रा को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव मदाला निवासी राजरानी पुत्री मुखराम सिंह, जो बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह केएस डिग्री कॉलेज में पढ़ने के लिए स्कूटी से जा रही थी। जैसे ही वह राया-मदाला रोड पर पहुंची तो मिट्टी लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते ह...