उन्नाव, मार्च 7 -- अचलगंज, संवाददाता। आउटर रिंग रोड में मिट्टी आपूर्ति कर रहे डंपर की टक्कर से एचटी लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे दस गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने डंपर रोककर पुलिस के हवाले किया। मरम्मत करवाने के आश्वासन के बाद पुलिस ने डंपर को छोड़ दिया। कानपुर-उन्नाव के बीच बन रहे आउटर रिंग रोड में सुपासी गांव के अंदर से गुजर रहा मिट्टी भरा डंपर अनियंत्रित होकर सुपासी के प्राइमरी स्कूल के सामने लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिस वजह से सुपासी, सथरा, जेवाखेड़ा, गड़सर, छेरिहा, शुक्लापुर, गडारी, मनोहरपुर, साहबखेड़ा समेत दस गांवों की पांच हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में डूब गई। ग्रामीणों ने डंपर को रोककर पुलिस के हवाले किया। जिसे पुलिस ने पोल लगने से पहले ही छोड़ दिया । जिससे लोगों में नाराजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.