डंपर की टक्कर से बिजली का खंभा बाइक सवारों पर गिरा, दंपति और बहन घायल
मेरठ, मार्च 18 -- मवाना मिल बाईपास से किशनपुर बिराना जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार डंफर ने बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांच खंभे, तार व कंडक्टर टूटकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान जंझेड़ी से मवाना आ रहे बाइक सवारों पर खंभा गिर गया। खंभे के नीचे दबकर बाइक दंपति और उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंफर चालक घटना के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मवाना मिल बाईपास से किशनपुर बिराना रोड पर बीएसएनएल कार्यालय के पास गुरुवार सुबह सरगम अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.