डंपर की टक्कर से बाइक सवार ग़ल्ला कारोबारी सहित दो की मौत
कानपुर, जून 30 -- पुखरायां/मूसानगर, संवाददाता। मूसानगर थाना क्षेत्र के हलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार गल्ला कारोबारी सहित तीन लोग घायल हो गए तीनों को गंभीर हालत में पुलिस ने इलाज के लिये भेजा,इसमें एक युवक को पुखराया सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि ग़ल्ला कारोबारी ने मेडिकल कालेज लाते समय दम तोड़ दिया। मूसानगर थाना क्षेत्र के घार निवासी 30 वर्षीय अजय पुत्र रामचंद्र पल्लेदारी करता था। वह अपने साथ गांव के गल्ला कारोबारी 55 वर्षीय रूपसिंह और उनके पुत्र अभिषेक उर्फ गोलू को लेकर बाइक से भोगनीपुर से अपने गांव घार जा रहे थे। रास्ते में हलिया मोड के पास पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिये मोड़ने की कोशिश करते ही भोगनीपुर की ओर आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.