डंपर की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत
फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर संवाददाता। सब्जी बेचकर घर लौट रहे बाइक सवार दुकानदार को अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दिया। गंभीर घायल दुकानदार को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचते ही दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने दुकानदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ललौली थाना के गंगईपार गांव निवासी 55 वर्षीय तेजराम लोधी उर्फ कल्लू मुत्तौर कस्बे में सब्जी की दुकान बंद करके सोमवार देर रात बाइक से गंगईपार गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सिधाव गांव के पास चौहान ढाबा के पास पहुंचे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दिया।जिससे वह बाइक समेत बीच सड़क में गिर गया और गंभीर घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया।घायल को गाजीपुर सीएचसी भेजा। अस्पताल में दुकानदार की मौत हो गई। पत्नी रामकली, पुत्र सरवन लोधी सहित रो रोकर हाल बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.