डंपर की टक्कर से बाइक सवार रिटायर सीओडी कर्मी की मौत
कानपुर, मई 24 -- कानपुर, संवाददाता। नौबस्ता बाइपास चौराहे पर रविवार तड़के डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार सेवानिवृत्त सीओडी कर्मी की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के पास मिले आधार कार्ड के जरिए परिवार वालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी, फिर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। चकेरी के श्यामनगर निवासी 63 वर्षीय अनंत प्रकाश साहू सीओडी से सेवानिवृत्त थे। परिवार में पत्नी राजेंद्री देवी, पांच बेटियां और बेटा उपेंद्र हैं। रविवार सुबह चार बजे बाइक से घर की ओर रहे थे, तभी हमीरपुर से मौरंग लादकर रामादेवी की ओर जा रहे डंपर की चपेट में आ गए। डंपर की टक्कर से वह बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने उनके पास मिले आधार कार्ड के जरिए संपर्क करके परिवार को सूचना दी तो घर पर कोहराम मच गया। नौबस्ता थानाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.