महोबा, अप्रैल 18 -- महोबा, संवाददाता। बाइक सवार राजमित्री को तेज गति से जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार राजमित्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान राजमित्री ने दम तोड़ दिया। मुख्यालय कोतवाली के गांव करहरा कलां निवासी 55वर्षीय मानसिंह कुशवाहा राजमित्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को राजमित्री महोबा से काम कर वापस बाइक से लौट रहा था। तभी रास्ता में प्रेमनगर के पास तेज गति से जा रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान राजमित्री की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.