बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। चौरी-मसकनवा मार्ग पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अयोध्या ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे दो युवक बाइक से चौरी से मसकनवा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे हरीगांव चौराहे के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में अईलहवा निवासी अखिलेश गौतम और लक्ष्मण प्रजापति घायल हुए। दोनों युवक अयोध्या से अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना किसी राहगीर ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। घायलों को तत्काल सीएचस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.