कानपुर, मार्च 22 -- शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में बैरी मैथा मार्ग पर हिन्दूपुर के सामने तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार गंगागंज पनकी निवासी एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी देने के बाद उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी शिवली भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे परिजनों को उनकी मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। गंगागंज पनकी में ईडब्ल्यूएस कालोनी-356 में रहने वाले पैंसठ साल के बुजुर्ग रविवार सुबह किसी काम से काशीपुर आए थे। यहां से दोपहर बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। बैरी-मैथा मार्ग पर हिन्दूपुर के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डंपर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.