फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर चाचूपुर के नजदीक सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पशु डॉक्टर को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस की टीम जांच को पहुंची। वाहन को कब्जे में ले लिया गया। शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नगला पिपरिया गांव निवासी पशु डॉक्टर आदेश कुशवाहा सुबह सात बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकल आए। दोपहर में जब वह इटावा बरेली हाईवे पर डेढ़ बजे करीब चाचूपुर गांव के सामने से गुजर रहे थे कि तभी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे आदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखते हुये आसपास के लोग मौके पर दौड़े। पुलिस की टीम भी पहुंच गई। घायल को प्राइवेट वाहन से लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने आदेश को मृत घोषित कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.