डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल
इटावा औरैया, मई 17 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास रविवार दोपहर मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनकी पुत्रवधू घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी शिवप्रसाद अपनी पत्नी नीलम और पुत्रवधू निशा को लेकर शहर आए थे। पुत्रवधू को दवा दिलाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी विचारपुरा गांव के पास पीछे से आए मिट्टी भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- यूपी में कार और डंपर की भीषण टक्कर, बागेश्वर धाम से लौट रहे दंपति समेत चार लोगों की मौत हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.