फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 15 -- फर्रुखाबाद। कस्बा नवाबगंज के मुख्य चौराहे पर शनिवार देर रात साढ़े बारह बजे एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि डंपर बाइक को घसीटते हुए एक पुराने पेड़ को उखाड़कर दुकान के टीन शेड में खड़ी कार से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के कुड़ा नावर गांव निवासी 20 वर्षीय पुष्पेंद्र, 18 वर्षीय अर्पित यादव और 15 वर्षीय निशु एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। अभी वे नवाबगंज चौराहे पर पहुंचे ही थे कि मोहम्मदाबाद मार्ग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार राजस्थान नंबर के बजरी लदे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक और बाइक करीब 100 मीटर दूर जा गिरे, ज...