उन्नाव, मई 7 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी बाजार के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत और दूसरा गंभीर घायल है। हादसे से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शांत करा यातायात बहाल कराया।माखी थाना क्षेत्र के कंजौरा जसुआपुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय राम नरेश अपने सगे भाई रोहित पुत्रगण प्रहलाद बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सरोसी बाजार के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामनरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई रोहित को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सूचना...