बरेली, सितम्बर 26 -- नैनीताल हाइवे पर गांव अभयपुर के पास एक बाइक सवार दंपती को बेकाबू डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पीलीभीत के थाना अमरिया के गांव बहोनी निवासी 30 वर्षीय श्याम सिंह शुक्रवार को अपनी पत्नी 25 वर्षीय लक्ष्मी और बेटा आठ वर्षीय आदित्य को बाइक पर लेकर फरीदपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे नैनीताल हाइवे पर गांव अभयपुर के पास बेकाबू डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे श्याम सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी लक्ष्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गई लेकिन बच्चे आदित्य को कोई चोट भी नहीं आई। चालक हादसे के बाद डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर...