हरदोई, मई 15 -- माधौगंज। बिल्हौर-कटरा मार्ग शेखनपुर/खंजहानपुर गांव के बीच एक गेस्ट हाउस के सामने शुकवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त उसके पर्स में मिले एटीएम कार्ड और ज्वैलरी शॉप के बिल से हुई है। युवक बिलग्राम कोतवाली के बेहटी खुर्द का रहने वाला अनुपम मिश्र बताया गया। युवक की बाइक में टक्कर मारने वाला डंपर मौके से फरार हो गया है। सीएचसी पहुंची मृतक की पत्नी अन्नू, बेटी निधि मिश्रा, दो बेटे मृदुल मिश्र, प्रखर मिश्र व बड़ा भाई अश्वनी सहित परिवार के लोग के परिजन रो-रोकर बदहवास हैं। परिजनों ने बताया कि अनुपम के माता-पिता की मौत पहले हो चुकी है। वह खेती किसानी कर परिवार का पेट पाल रहा था। मृतक की बेटी की जून में शादी होनी है, जिसकी तैयारियों में जुटा था। वह कस्बे से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था कि रास्ते में हादस...