गाजीपुर, मार्च 16 -- जखनिया। भुडकुडा बाजार में बन रही सड़क पर गिट्टी गिराने वाले डंपर के धक्के से विद्युत तार के पांच खंबे टूटकर गिर गए। उस समय विद्युत आपूर्ति चालू होने पर भुडकुडा बाजार के भीड़ वाले इलाके में भगदड़ की स्थिति हो गई ,जो जिधर भागा वह उधर भागा। लोगों ने संबन्धित पावर हाउस केन्द्र पर सूचना देकर आपूर्ति कटवाई तब लोगों ने राहत की सांस ली। जखनिया से बुढानपुर तक सड़क बनाने का कार्य चल रहा है ।सड़क पर पत्थर की गिट्टी लगे ट्रक एक ही साथ आधा दर्जन की संख्या में तेज गति से पूरे दिन आते जाते रहे, शाम को तेज गति से गिट्टी लदा ट्क अनियंत्रित होकर एक खंबे में टकरा गया ।जिससे चार खंबे टूट कर सड़क पर जा गिरे। संजोग अच्छा रहा की कोई हादसा नहीं हुआ। कस्बे के लोगों ने बताया कि पूरे दिन धूल उड़ाते हुए तेज गति से यह ट्रक जाते रहे मना करने पर मान...