डंपर की टक्कर से नरक्षा मंदिर के महंत गंभीर घायल, खंतीयों में पड़े मिलने पर राहगीर ने बचाई जान
उरई, अगस्त 20 -- एट। संवाददाता एट थाना क्षेत्र स्थित नरक्षा मंदिर के महंत प्रमोद अरजरिया बुधवार देर रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि महंत अपनी बाइक से मंदिर से एट की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि महंत सड़क किनारे खंतीयों में जा गिरे और काफी देर तक वहीं पड़े रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उनकी कराहने की आवाज सुनी। उसने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल महंत को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई लाया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में उनके शरीर की कई हड्डियों में गंभीर चोटें आई हैं और मेजर ऑपरेशन की आवश्यकता है। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.