फतेहपुर, मई 1 -- असोथर। थाना क्षेत्र के रामनगर कौंहन स्थित यमुना पुल पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जरौली मार्ग पर चुनहा कुआं के पास सड़क जाम कर करीब 12 घंटे तक प्रदर्शन किया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। जरौली गांव निवासी 18 वर्षीय शिवम सिंह पुत्र मलखान सिंह, 22 वर्षीय शनि निषाद पुत्र लोटन निषाद और 20 वर्षीय बसंता पुत्र श्यामकरन एक ही बाइक से अपने दोस्त सत्यदेव की शादी में शामिल होने बांदा जिले के मर्का गांव जा रहे थे। जैसे ही वे रामनगर कौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.