डंपर की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत पर हंगामा
गुड़गांव, जुलाई 16 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के समीप डंपर की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत पर गुस्साए साथी डिलीवरी बॉय ने हंगामा किया। करीब एक घंटे तक हुए हंगामे की वजह से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करीब चार किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जैसे-तैसे युवकों को समझा-बुनाकर शांत किया। शव को कब्जे में लेकर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। अयोध्या के धर्मगंज के गांव देवगिरी का रहने वाला 26 वर्षीय अनिल कुमार जेप्टो कंपनी में डिलीवरी बॉय के पद पर कार्यरत था। गुरुवार सुबह वह डिलीवरी के लिए निकला था। खेड़की दौला टोल प्लाजा के समीप डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मारी। इसके बाद युवक के ऊपर से अगला टायर चढ़ा दिया। खून से लथपथ अवस्था में युवक मौके पर तड़पता रहा। डंपर चालक मौके से भाग गया। जब तक एंबूलेंस पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.