डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार की मौत, चालक हिरासत में
शाहजहांपुर, मई 4 -- जलालाबाद। नगर के मोहल्ला गौसनगर निवासी 55 वर्षीय राजेश गुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शनिवार शाम अपने इंटरलॉक कारखाने से ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे नया गांव मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मूल रूप से कांट थाना क्षेत्र के बरेंडा गांव के निवासी थे और कुछ समय पहले ही जलालाबाद में आकर रहने लगे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम उनके परिवार में पत्नी मीना, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.