फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- नवाबगंज। कनासी स्थित टॉवर के पास सुबह 10 बजे मार्ग से गुजर रहे एक डंपर ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में टक्कर दी। जिससे बिजली का पोल और उस पर लगी लगभग 80 मीटर केबिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान अठसेनी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे क्षेत्र में बिजली संकट खड़ा हो गया। गांव कनासी में सुबह डंपर मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। उसी दौरान गांव के टावर के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में टक्कर लग गई। जिससे खंभा टूटकर जमीन पर गिर गया और खंभे में लगी लगभग 80 मीटर केबिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे फीडर से जुड़े गांव की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। घटना की जानकारी पर लाइनमैन विकास यादव ने आपूर्ति बंद कराई और टूटे हुए खंभे व केबिल की जांच कर घटना की जानकारी अवर अभियंता अब्दुल मजीद को दी। अवर अभियंता ने थाना ...