कौशाम्बी, मई 26 -- पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ बाजार में ओवरलोड वाहनों की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को सोमवार देर रात एक डंपर ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया। तिल्हापुर मोड़ बाजार में ओवरलोड बालू, मिट्टी समेत अन्य वाहनों की निगरानी और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए सोलर पैनल संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी खनन विभाग कार्यालय से की जाती है। यह भी पढ़ें- पुलिस चेकिंग अभियान में पांच डंपरों के चालान, दो सीज बताया जा रहा है कि प्रयागराज-कौशांबी तपोस्थली फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था का ए...