बिजनौर, अप्रैल 19 -- नांगल सोती। नांगल-चंदक मार्ग पर सोफतपुर के समीप डंपर ने घोड़ा बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, बुग्गी चालक घायल हो गया। गांव हरचंदपुर निवासी मांगेराम 26 वर्ष शनिवार सुबह घोड़ा बुग्गी लेकर एक ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहा था। सोफतपुर पेट्रोल पंप के सामने पीछे से जा रहे डंपर ने घोड़ा बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में मांगेराम घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। जबकि चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.