उरई, मई 12 -- कदौरा। संवाददाता थाना क्षेत्र की चतेला रोड पर बीती 9 मई की रात को डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में मातम है। क्योंकि वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था और खेती किसानी करके परिवार चल रहा था।कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मरगायां निवासी 24 वर्षीय गौरव सिंह गौर घर में अकेला था। उसके नाम खेती थी तो वह पिता के साथ खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। यह भी पढ़ें- बेकाबू डंपर ने युवक को रौंदा, साथी जख्मी बीती नौ मई की रात 10 बजे वह शादी समारोह में जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक चतेला रोड पर पहुंची तो सामने आ रहे एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।...