हमीरपुर, अप्रैल 19 -- हमीरपुर। घर के बाहर गेहूं से लदी टैक्टर ट्रॉली में डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई और सारा अनाज सड़क पर फैल गया। थाना ललपुरा के पौथिया गांव निवासी किसान आलोक सचान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात करीब एक बजे उसने गेहूं से लोड ट्रैक्टर ट्रॉली को घर के पास खड़ा ही किया था तभी हमीरपुर की ओर से ललपुरा की ओर जा रहे डंपर ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची ललपुरा पुलिस ने डंपर को ललपुरा थाने में खड़ा कराया है। दरोगा सिद्धनाथ राय ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.