हरदोई, फरवरी 27 -- हरदोई। हरदोई-सांडी मार्ग पर कोतवाली शहर क्षेत्र के पास गुरुवार रात करीब नौ बजे डंपर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोनार थानाक्षेत्र के बिस्खुला गांव निवासी भूरा का 17 वर्षीय बेटा रामजी परिवार के साथ खेती में हाथ बंटाता था। गुरुवार शाम वह अपने 20 वर्षीय साथी अजय के साथ बाइक से हरदोई नुमाइश का मेला देखने आया था। इसके बाद दोनों रात करीब 9:15 बजे वापस गांव लौट रहे थे। तभी सांडी मार्ग पर कोतवाली शहर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.