जौनपुर, जून 14 -- जंघई (जौनपुर)। प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र में रविवार भोर चार बजे हुए सड़क हादसे में जंघई बाजार के सर्राफा व्यवसायी 55 वर्षीय अजय जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार जंघई बाजार निवासी अजय जायसवाल शनिवार शाम पांच बजे आर्टिगा कार से वाराणसी गए थे। रात दो बजे वह पत्नी और चालक के साथ वापस लौट रहे थे। प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र की जंघई बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत वरना झारी के पास डम्फर से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। यह भी पढ़ें- मौदहा के व्यापारी परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, मां की मौतहादसे के बाद की स्थितियां इस हादसे में अजय जायसवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और कार ...