डंपर की टक्कर से कार नहर में गिरी, तीन युवक घायल
कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर देहात,संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के खखरा गांव के पास रामगंगा नहर मार्ग पर मंगलवार रात में तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से आगे जा रही कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे दोनों युवकों को निकलवाकर इलाजके लिए भेजा। इसके साथ ही दुर्घटना के बाद फरार डंपर चालक की तलाश शुरू की है।ग्राम प्रेमपुर छार थाना कल्याणपुर कानपुर निवासी 25 वर्षीय शंकर पुत्र कन्हैया लाल मंगलवार रात में गांव के ही शिवम पुत्र मलखान के साथ शादी सामारोह में शामिल होने रसूलाबाद जा रहे थे। कार को कल्याणपुर निवासी शिवम कुमार चला रहा था। रामगंगा नहर रोड पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के खखरा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.