हमीरपुर, मई 20 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर कस्बे के बांधुर तिराहे पर डंपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्ष्घटना के बाद भाग रहे डंपर को पुलिस ने पकड़कर थाने में खड़ा कराने के साथ चालक को हिरासत में लिया है। कार मालिक ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कस्बा सरीला निवासी अभिषेक पुत्र भगत सिंह कार से सुबह बिवांर की तरफ आ रहा था। पीछे से डंपर चालक विनोद कुमार ने लापरवाही से चलाते हुए बांधुर तिराहा के पास कार मे टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद भाग रहे डंपर को सूचना पर थाने के सामने पुलिस ने रोककर चालक को हिरासत में लिया है।कार सवार अभिषेक ने आकर डंपर सहित चालक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि उसकी तहरीर पर डंपर सहित चालक के खिलाफ कार्रवाई की ज...