डंपर की टक्कर से अप्पे और शौचालय क्षतिग्रस्त
गंगापार, अप्रैल 3 -- करछना-कोहड़ार मार्ग पर शुक्रवार भोर एक तेज रफ्तार डंपर के अनियंत्रित होने से अप्पे और शौचालय को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यमुनापार मार्ग पर तड़के करीब तीन बजे करछना से कोहड़ार की ओर जा रहा डंपर बरदहा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही अप्पे गाड़ी से टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने दुधनाथ भारतीया के शौचालय में जा घुसा। इस घटना में विजय शंकर भारतीया का अप्पे और राकेश भारतीया का अप्पे भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.