डंपर की टक्कर से अग्निवीर चयनित युवक की मौत
बदायूं, अगस्त 28 -- बिसौली। बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में अग्निवीर भर्ती में चयनित परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई, जबकि अग्निवीर की तैयारी कर रहा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र के आसफपुर-शाहबाद रोड पर पिंदरा मोड़ से पहले हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गुलड़िया गांव के रहने वाले अग्निवीर की तैयारी कर रहे अर्पित, 18 वर्ष, पुत्र यादव और अग्निवीर में चयनित तरुण उर्फ बाबू पुत्र मनोज यादव सुबह करीब 4:00 बजे घर से मदनलाल इंटर कॉलेज में रनिंग और फिजिकल की तैयारी करने गए थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार अग्निवीर चयनित युवक की मौत तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.