डंपर की जोरदार टक्कर से नव दंपति की मौत, दो बच्चे घायल
गोरखपुर, मार्च 18 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी के साथ बाइक से शहर से घर लौट रहे नव दंपति को एक तेज रफ्तार डंपर ने मंगलवार की रात में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सरकारी एम्बुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार, खोराबार क्षेत्र के रामपुर डाड़ी निवासी मितेश (27) पुत्र राजेंद्र अपनी पत्नी सोनम (22) के साथ मंगलवार को गोरखपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। देर शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच जब वे सिक्टौर के करमहिया टोला के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से तेज टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल सरकारी एंबुलेंस से दोनों को मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.