कानपुर, मई 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दशहरा गांव के पास ट्रैक्टर से गिरी भूसे की झाल को उठाते समय तेज रफ्तार डंपर ने रूरा थाना क्षेत्र के बैजूपरवा गांव के एक किसान को रौंद दिया। घटना के समय वह ट्रैक्टर से भूसा लादकर रसूलाबाद जा रहे थे। देर रात हुई दुर्घटना में घायल किसान को पुलिस ने सीएचसी रसूलाबाद भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू की है।रूरा थाना क्षेत्र के बैजुपरवा गाव के किसान लालसहांय गुरूवार को अपने ट्रैक्टर में भूसा लादकर करियावर रसूलाबाद में अपनी पुत्री गोल्डी पत्नी कुलदीप के यहां जा रहे थे। ट्रैक्टर गांव का ही संजय चला रहा था। रात करीब 11 बजे झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर दशहरा गांव के पास उनके ट्रैक्टर में लदी भूसे की एक झाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.