गाजीपुर, दिसम्बर 4 -- जंगीपुर (गाजीपुर)। घर से दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने किसी कार्य को लेकर गाजीपुर की तरफ जा रहे सगे भाई बहन डंपर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त बाइक डंपर सहित ड्राईवर को पकड़कर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार जंगीपुर थाना क्षेत्र के नावापुर गांव निवासी 25 वर्षीय विशाल यादव पुत्र हिरन यादव अपनी बहन पल्लवी यादव के साथ बाइक से गाजीपुर जा रहा था। अभी दोनों भाई बहन जंगीपुर बाजार में ही पहुंचे थे कि तभी गाजीपुर से मऊ की तरफ तेज गति से जा रही डंपर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गए, जिससे पल्लवी और विशाल दोनों का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। मौके पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.