सहारनपुर, जून 29 -- मिर्जापुर। मिर्जापुर क्षेत्र में चल रहे पट्टे से खनन सामग्री भरने जा रहे एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र लोगों में आक्रोश का फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से खनन और ओवरलोडिंग की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं। थाना मिर्जापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मौत की खबर लगते ही परिजनों कोहराम मच गया। हरियाणा के गांव ओखला थाना नारायणगढ़ निवासी अली अहमद पुत्र गुलजार अपनी पत्नी जासमीन को बाइक पर लेकर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव खुवासपुर में हजरतजी के पास दुआ कराने के लिए आए थे। यह भी पढ़ें- डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल वापस घर लौटते समय जब वह मिर्जापुर व खुवासपुर के बीच मार्...