डंपर की चपेट में आने से परिचालक की मौत, मचा कोहराम
बिजनौर, मार्च 30 -- नगीना देहात।थाना रायपुर सादात क्षेत्र के ग्राम सुन्दरवाली में एक स्टोन क्रेशर के पास डंपर की चपेट में आने से एक परिचालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक डंपर चालक ने वाहन को सीधा करने के लिए परिचालक नईम (21) पुत्र नफीस निवासी ग्राम लुकादड़ी, थाना नजीबाबाद को नीचे उतरकर बताने के लिए कहा। इस दौरान अचानक वह डंपर के पहिए के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल नईम को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नईम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.