गंगापार, अप्रैल 12 -- कोना गांव से गेहूं की मड़ाई कर घर लौट रहे ट्रैक्टर चालक को अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर का इंजन पूरी तरह ध्वस्त हो गया। शनिवार की रात साढ़े बारह बजे के लगभग इस घटना की सूचना पर कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर गए। पुलिस के पहुंचने के पहले डंपर चालक वाहन लेकर क्रशर प्लांट भटौती पहुंच गया था। पुलिस लिखापढ़ी दर्ज कर ड्राईवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेज दिया। क्रशर प्लांट पहुंच दुर्घटना में शामिल डंपर को पकड़ लिया। उधर इस घटना की सूचना जैसे ही दिवंगत ट्रैक्टर ड्राईवर के घर इसौटा पहुंची तो चीख पुकार मच गई। भाई धर्मबीर की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मेजा थाने में लिखापढ़ी दर्ज हो गई। मेजा थाना के इसौटा गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.