गोंडा, मई 2 -- धानेपुर, संवाददाता। धानेपुर-दतौली मार्ग पर आनंदनगर के पास शनिवार को डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय एक की मौत हो गई जिससे घर परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव घटना में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दत्त नगर के मजरा मंगरे पुरवा निवासी कक्षा आठ का छात्र कुलदीप वर्मा (14) पुत्र बलराम वर्ष व कक्षा नौ का छात्र अभय (16) पुत्र विकास शनिवार को बाइक से धानेपुर दतौली मार्ग पर कोयरीपुर दुल्हापुर के पास स्थित एक पंप से पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहे थे। पंप से कुछ दूरी पर ही पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे एक डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.