डंपर की चपेट में आने से चालक घायल, रेफर
चम्पावत, अगस्त 20 -- टनकपुर। डंपर की चपेट में आने से चालक घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। निर्माणाधीन शारदा कॉरिडोर में निर्माण सामग्री उतारने के दौरान जैक स्लिप हो गया। टनकपुर के निर्माणाधीन शारदा कॉरिडोर में एक चालक डंपर की चपेट में आने से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शारदा कॉरिडोर में निर्माण सामग्री उतारने का काम चल रहा था। इसी दौरान डंपर का जैक स्लिप हो गया। इससे डंपर के पास में खड़ा चालक 44 वर्षीय आसिफ खान पुत्र महमूद खान निवासी सितारगंज जैक की चपेट में आ गया। घायल को टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार कर रहे डॉ.नौनिहाल सिंह ने बताया कि चाल के सिर में चोट आई है। बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल आसिफ खान को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.