बस्ती, जून 27 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लालगंज-कुदरहा मार्ग पर कुआनो नदी पुल के पास उस समय हुआ, जब बालू लदे डंपर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। पुलिस के मुताबिक मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पगार गांव निवासी पीयूष (14) पुत्र रामसिंह अपने साथी महाबीर, निवासी कोप गांव (लालगंज थाना क्षेत्र) के साथ भकतूपुर गांव भैंस और पड़िया खरीदने गए थे। खरीदारी के बाद दोनों लालगंज बाजार से घुघरू, रिबन, पगहा समेत अन्य सामान लेकर मुख्य मार्ग पर चढ़ रहे थे। तभी कुदरहा की ओर से आ रहे बालू लदे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चालक ने दुर्घटना टालने के लिए डंपर को दाईं ओर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक उसकी चपेट में आ गई। हादसे मे...