चंदौली, अप्रैल 10 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के करवत गांव के समीप हाइवे पर शुक्रवार दोपहर दो बजे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराई। वही घटना के बाद कुछ दूरी पर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते पहुंच गए।वाराणसी रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी 20 वर्षीय तरुण कुमार पुत्र अरविंद कुमार अपने मित्र मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के परसोधा गांव निवासी 20 वर्षीय अवनीश सिंह के साथ स्कूटी पर सवार होकर पीडीडीयू नगर गया था। पीडीडीयू...