चंदौली, अप्रैल 13 -- बबुरी(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के बिठवल गांव में सोमवार सुबह तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आकर वृद्ध पुजारी की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण घटना स्थल पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में किसी तरह एसडीएम और पुलिस कर्मियों ने शांत कराया। तब जाकर जाम खत्म हुआ। थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 70 वर्षीय नरेंद्र झा चकिया स्थित काली मंदिर के पुजारी थे। वह प्रतिदिन सुबह पूजा करने चकिया साइकिल से जाते थे। इस दौरान सोमवार की सुबह आठ बजे चकिया काली मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे। वह जैसे ही बिठवल गांव के समीप पहुंचे। पीछे से मिट्टी लदे डंपर चालक ने धक्का मार दिया। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने चालक सहित डंपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.