गोरखपुर, मार्च 19 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत ग्राम सभा जमुआड़ के पास फोरलेन पर डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के उनवल निवासी आशुतोष कुमार गुप्ता गुरुवार शाम करीब पांच बजे कौड़िया-कालेसर फोरलेन से कालेसर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह जमुआड़ गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। सूचना पहुंची मजनू चौकी पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक अभी फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...