बलिया, अप्रैल 6 -- भरौली (बलिया)। पैदल घर लौट रहे किसान की रविवार की रात डंपर की चपेट में आकर मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भागने में कामयाब हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जा में ले लिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। नरही थाना क्षेत्र के कोटवां नारायनपुर निवासी 65 वर्षीय लल्लन राय कहीं से पैदल ही घर जा रहे थे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर कोरंटाडीह पुलिस चौकी से कुछ दूर आगे पहुंचे थे। इसी बीच पीछे से जा रहे डंपर ने रौद दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को सीएचसी नरही पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खबर पाकर गांव-घर के लोग पहुंच गये तथा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.