जौनपुर, मार्च 28 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जवंसीपुर गांव स्थित सरकारी अस्पताल के पास जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से घायल बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के मऊरामशाला निवासी टिप्पू अली की 10 वर्षीय पुत्री नगमा, रामपुर थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में अपने मामा के यहां रहती थी। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे वह परिजनों के साथ पैदल जमालापुर स्थित एक मजार पर जा रही थी। इसी दौरान बाबतपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को एंबुले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.