हमीरपुर, अप्रैल 12 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर की खराबी से जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने खराब डंपर को क्रेन मशीन की मदद से हटाया, तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका। एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। रविवार की शाम करीब पांच बजे कानपुर की ओर से आ रहा खाली डंपर यमुना पुल पर खराब हो गया। डंपर स्टार्ट नहीं हो रहा था। जिसके कारण धीरे-धीरे कानपुर-सागर हाईवे पर 10 किमी लंबाई में वाहनों का जाम लग गया। सैकड़ों की संख्या में वाहनों की कतारें लग गईं और लोग जाम से जूझते नजर आए। जाम की सूचना मिलने पर यातायात टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से यमुना पुल पर खराब हुए डंपर को हटवाकर वाहनों का संचालन शुरू कराया। जिसके बाद लोगों को जाम से निजात मिल सकी। इस संबंध में यातायात प्रभारी असित कुमार ने बताया कि डंपर खराब होने से जाम लगा थ...